मुरादाबाद, मई 10 -- थाना क्षेत्र के गांव अन्यारी में तेंदुए के साथ- साथ आस पास के कई गांवों बंदरों का भी 'आतंक' है। बंदरों का झुंड आए दिन किसी न किसी गांव में पहुंचकर ग्रामीणों और सामान को नुकसान पहुंचाते रहते है। ग्रामीण लगातार बंदरों को पकड़ने के लिए कई बार वन विभाग से बात कर चुके है लेकिन विभाग से को ठोस कार्रवाई न किए जाने से ग्रामीण स्थानीय स्तर पर बंदर पकड़ने वालों को बुलाकर इस काम को अंजाम देते है। छजलैट के अधिकांश गांव में ग्रामीण वैसे ही तेंदुए हमलों से दहशत में है इसके साथ ही क्षेत्र के अन्य गांवों के साथ अन्यारी गांव में बंदरों का आतंक है कोई ही दिन जाता हो गया जब बंदर किसी न किसी ग्रामीण के घरों पर हमला बोलकर सामान को नुकसान पहुंचाते रहते है। यह भी पढ़ें- छजलैट में छत पर सूख रहे कपड़े लेने गए बुजुर्ग पर बंदरों का हमला, गिरने स...