साइड लेने के विवाद में कार में तोड़फोड़
मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मोतीझील ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह करीब छह बजे साइड लेने में थार ने कार में ठोकर मार दी। विरोध करने पर कार में तोड़फोड़ की गई। शोर मचाने पर लोगों को जुटते देख आरोपित फरार हो गए। मामले को लेकर सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी अखिलेश कुमार सिंह ने नगर थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे सरकारी बस के चालक हैं। सुबह करीब 6 बजे दोस्त की गाड़ी लेकर मोतीझील से इमलीचट्टी जा रहे थे। ओवरब्रिज पर थार सवार ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। उन्होंने कार रोककर चालक से पूछा तो वह उलझ गया। यह भी पढ़ें- बालू गिराने को लेकर दो पक्षों में विवाद, मामला दर्ज आरोपित की गाड़ी पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। विवाद बढ़ने पर चालक ने लोहे की रॉड निकाली और कार पर हमला कर दिया। थानेदार जयप्रकाश स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.