बदायूं, मई 21 -- बिल्सी। नगर के देववाणी चौराहे के पास शाम ऑटो और बाइक के बीच साइड लगने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों वाहन चालकों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों घायल हो गए। क्षेत्र के गांव सतेती के रहने वाले बाइक चालक अनुराग सिंह ने बताया कि वह बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान उझानी की ओर से आ रहे एक ऑटो की साइड उनकी बाइक से लग गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट में बाइक चालक अनुराग और टेंपो चालक राजपाल घायल हो गए। कस्बा इंचार्ज रविंद्र सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...