बागपत, फरवरी 25 -- असारा गांव में भैंसा-बुग्गी लेकर खेत से लौट रहे युवक का ट्रैक्टर सवार से साइड मांगने को लेकर विवाद हो गया। इस पर युवक को धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया गया। पीड़ित ने सात लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। असारा के रहने वाले लुकमान ने बताया कि वह खेत से भैंसा-बुग्गी लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में गांव का सलीम ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। साइड मांगने को लेकर सलीम से उसका विवाद हो गया। इस पर सलीम ने गाली-गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की। इस पर लुकमान वहां से भागकर अपने घर पहुंच गया। इस दौरान सलीम पक्ष के लोग धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस गए और उस पर हमला बोल दिया, जिसमें लुकमान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने गांव के ही मुकीम, सलीम, हारिस, आवेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.