साइड मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला
मुजफ्फर नगर, मार्च 30 -- मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फूलनगर में साइड मांगने पर कुछ युवकों ने बाइक सवार पर हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। मोहल्ला फूलनगर निवासी रवि कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार शाम बाइक पर सवार होकर गुजर रहा था तो रास्ते में अनिकेत, लक्की, रविन्द्र खड़े होकर बाते कर रहे थे। साइड मांगने पर अनिकेत ने उसके मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ते हुए धमकी दी। विरोध करने आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। बीच बचाव कराने आयी मा गुड्डी के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं गांव सिलाजुड्डी निवासी ममता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके बेटे विशाल के साथ गांव के ही दुष्यंत ने गाली गलौज कर मारपीट की है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.