सहरसा, मार्च 6 -- पतरघट, एक संवाददाता। धबौली पश्चिमी के तिरासी में बुधवार शाम साइड मांगने को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार दो सगे भाइयों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया। घायल टेकनमा निवासी बलजीत राम व बलीस राम को पीएचसी पतरघट में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर एससी- एसटी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.