साइड मांगने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट
बस्ती, मई 12 -- बस्ती। रुधौली पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। रुधौली थानाक्षेत्र के चांदचौरा निवासी भीमसेन ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत नौ मई की सुबह करीब साढ़े बजे राजू का लड़का गोविंद ट्रैक्टर पर मिट्टी लादकर ला रहा था। काली मंदिर के स्थान पर आरसीसी रोड पर ट्रैक्टर लेकर जाते वक्त बाइक लेकर मैं पहुंच गया। साइड नहीं देने पर वह विवाद करते हुए अपशब्द कहने लगा। साथ ही उनके परिवार के अन्य सदस्य घेरकर मारने-पीटने लगे। पत्नी बीचबचाव करने आई तो उसे भी मारपीट कर धमकाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गोविंद समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.