बगहा, जून 8 -- नरकटियागंज। साइड पेंट्रीकार के नाम पर लंबी दूरी की ट्रेनों का गेट बंद रखने की समस्या से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। एक तो नरकटियागंज गोरखपुर रेलखंड पर ट्रेनों की संख्या लगभग आधी हो गई है और ऊपर से लंबी दूरी की ट्रेनों की जेनरल व स्लीपर बोगियों का एक एक गेट पेंट्रीकार के नाम बंद करने से रेल यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने के लिए काफी भाग दौड़ करनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- मंगलवार निरस्त रहेंगी तीन पैसेंजर ट्रेनयात्रियों की परेशानियाँ रेल यात्री श्रीकांत यादव, पुष्पा देवी,मिथिलेश तिवारी,गुंजन कुमार सिंह आदि ने बताया कि इसके कारण छोटे स्टेशनों के रेल यात्रियों का और बुरा हाल है। ऐसे स्टेशनों पर महज दो मिनट का ठहराव दिया गया है। यदि बंद वाला दरवाजा सामने आ गया तो यात्री मुश्किल में पड़ जा रहे हैं। कई लोगों की ट्रेनें छू...