बुलंदशहर, जनवरी 2 -- गुलावठी थाना क्षेत्र के ग्राम बिसाइच के पास दूध वाहन चालक पर तीन लोगो ने हमला कर दिया। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम खुशहालपुर निवासी नीरज पुत्र शेनू बिसाइच गांव से छपरावत गांव की ओर दूध की गाड़ी लेकर जा रहा था। रास्ते में बिसाइच गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों ने उसकी गाड़ी रोक ली। आरोप है कि साइड न मिलने से नाराज तीनों बाइक सवारों ने उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। इसके बाद उन्होंने नीरज के साथ जमकर मारपीट की और उसे घायल कर मौके से फरार हो गए। हमले में नीरज के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.