फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 3 -- शमसाबाद। डीआईजी ने शुक्रवार को ढाईघाट का दौरा किया था। जब वह निरीक्षण कर वापस लौट रहे थे तो डीआईजी के काफिले को ट्रैक्टर चालक ने साइड नहीं दी थी। इस पर थानाध्यक्ष ने ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर सीज कर दिया। चालक अमित का शांतिभंग की आशंका में चालान किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक ट्रैक्टर को लापरवाही से चला रहा था। वाहन लहराते हुये पूरे रोड पर दौड़ा रहा था जिससे काफिले व अन्य राहगीरों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया जिस कारण कार्रवाई की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.