इटावा औरैया, मार्च 6 -- साइड न देने को लेकर ट्रक चालक के साथ बाइक सवारों ने मारपीट कर दी। घटना के बाद करीब 20 मिनट तक जाम लग गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गुरुवार रात रेलवे क्रॉसिंग 20 बी के पास ट्रक चालक और बाइक सवार युवकों के बीच साइड को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और तीन युवकों ने ट्रक चालक के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मुख्य मार्ग पर करीब 20 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।घटना के बाद आरोपी युवक मौके से भाग गए। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.