मथुरा, जून 30 -- थाना छाता के अंतर्गत शेरगढ़ रोड स्थित सियाराम होटल के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली से साइड मांगने को लेकर हुए विवाद में नामजदों ने कार सवार युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान ईंट पत्थर मार कार का शीशा तोड़ दिया। युवक के सिर, आंख और गर्दन आदि में गंभीर चोट आयी। पुलिस ने मौका मुआयना कर दो नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। गांव खड़वाई, शेरगढ़ निवासी पुष्पवीर शनिवार रात करीब 12 बजे कार से घर की ओर जा रहे थे। शेरगढ़ रोड स्थित सियाराम होटल के समीप आगे चल रहे तूरी (सरसों के भूसे) से भरे ट्रैक्टर चालक से साइड लेने के लिए पुष्पवीर ने कई बार हॉर्न बजाया, लेकिन साइड नहीं दी। आरोप है कार सवार पुष्पवीर ने इसका विरोध किया, तो ट्रैक्टर सवार युवक भुल्ली निवासी गांव इसरा, कैथवाडा, डीग, राजस्थान व शाहरुख निवासी अमरोहा ...