गुड़गांव, जून 24 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। थार कार चालक को साइड को लेकर रोडरेज के मामले में पांच युवकों ने एक सिविल इंजीनियर को बेहरमी से पीटकर अधमरा कर दिया। मारपीट का वीडियो सोसाइटी में रहने वाले एक युवक ने बनाया और सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर बुधवार को बादशाहपुर थाना पुलिस ने मामले में पांच युवकों को हिरासत में लेकर निवारत कार्रवाई की गई। नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था पीड़ित

मारपीट की शुरुआत पीड़ित धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से गुरुग्राम में रहकर एक प्रतिष्ठित बिल्डर कंपनी में बतौर सिविल इंजीनियर कार्यरत हैं। बुधवार सुबह करीब सवा सात बजे वह अपनी पूरी रात की ड्यूटी खत्म करने के बाद अपनी कार से सेक्टर-71 स्थित अपनी सोसाइटी सिग्नेचर एंडोर हाइट्स लौट रहे थे। जैस...