अमरोहा, फरवरी 28 -- हसनपुर, संवाददाता। साइड देने को लेकर ई-रिक्शा व बाइक सवारों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष की ओर से फोन पर सूचना देकर अपने कई साथी मौके पर बुला लिए। इसके बाद दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिनमें चार लोग घायल हो गए। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव डगरौली मल्लवाली निवासी महेंद्र पुत्र रामपाल अपना ई-रिक्शा लेकर जा रहा था। इसी दौरान पिपलौती खुर्द निवासी युवक अपने पिता के साथ बाइक लेकर सामने से आ गया। साइड देने को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। सूचना पर दोनों पक्षों के अन्य कई लोग भी लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.