नई दिल्ली, फरवरी 22 -- रोडरेज नई दिल्ली, व.सं.। मोहन गार्डन इलाके में गलत दिशा से आ रही कार को साइड न देने पर तीन युवकों ने एक शख्स की पीटाई कर सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित अभिषेक हुड्डा ने बताया कि 21 फरवरी की वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-23 द्वारका से कार से घर लौट रहे थे। पोलो गार्डन रोड स्थित मोरसाब रेस्टोरेंट के पास सामने से पंजाब नंबर की सफेद स्विफ्ट कार गलत दिशा से आई। साइड न देने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। आरोप है कि स्विफ्ट कार में सवार तीन युवकों ने अभिषेक से बहस शुरू की और देखते ही देखते थप्पड़, घूंसों और लातों से उन्हें मारने लगे। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों में से एक युवक ने उनके गले से करीब 11 ग्राम वजनी सोने की चेन छीन ली और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.