अलीगढ़, मार्च 15 -- n दो समुदायों का मामला होने के चलते पुलिस सक्रिय n दो युवकों को पूछताछ के लिए लिया हिरासत मेंचण्डौस, संवाददाता। कस्बा के मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर शाम वाहन को साइड नही देने को लेकर हुए दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर पहुंच गए और हंगामा करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को हिरासत में ले लिया। कस्बा निवासी मदन सिंह ने बताया कि उनका बेटा अमित अलीगढ़ से लोडर में सामान लेकर दुकान पर लौट रहा था। रास्ते में एक टेंपो चालक मिला, जिसे कई बार हॉर्न देने के बाद भी उसने वाहन को साइड नहीं दी।कस्बा में पहुंचने पर इस बात को लेकर कहासुनी हो गई और टेंपो चालक उस समय वहां से चला गया। आरोप...