साइड के लिए हार्न बजाने पर दपंति को पीटा
बाराबंकी, मार्च 29 -- सुबेहा। थाना क्षेत्र में रास्ते का साइड देने के लिए हार्न बजाने पर दबंग ने बाइक सवार दपंति की पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। सुबेहा थाना क्षेत्र के पूरे उमेद मजरे बली गेरावां गांव निवासी सियालली अपने पति रामसुख के साथ बाइक पर बैठकर शनिवार देर शाम घर वापस लौट रही थी। गांव से बाहर एक युवक बीच रास्ते में जा रहा था। रामसुख ने रास्ता देने के लिए हार्न बजा दिया। इससे नाराज युवक ने दंपति की पिटाई शुरू कर दी। उन्हें बाइक से ढकेल कर गिरा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया। मारपीट में सियालली को चोट आई है। पीड़ित ने रविवार को थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.