साइट पर गए ठेकेदार को जमकर पीटा, केस
कौशाम्बी, मई 19 -- करारी थाना क्षेत्र के बथुई गांव निवासी प्रकाश पुत्र इंद्रजीत ने बताया कि सोमवार की भोर वह परसरा स्थित अपनी साइट पर गया था। वहां कोखराज के माहपुर निवासी मोनू यादव, राहुल मौर्य व मंजीत आ गए और पुरानी बातों को लेकर गाली देने लगे। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.