रुडकी, अप्रैल 28 -- रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल के आयुष्मान केंद्र में तकनीकी समस्या के चलते पिछले कई दिनों से आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य ठप पड़ा है। साइट नहीं चलने के कारण न तो ऑनलाइन राशन कार्ड खुल पा रहे हैं और न ही नए आयुष्मान कार्ड बन पा रहे हैं। इससे इलाज के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आयुष्मान केंद्र के प्रभारी बिट्टू सैनी ने बताया कि पिछले मंगलवार की दोपहर से साइट काम नहीं कर रही है। तकनीकी दिक्कत के कारण ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है, जिससे कार्ड बनाना संभव नहीं हो रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...