साइक्लोन के असर से कल भी बारिश का अनुमान
भागलपुर, सितम्बर 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में विकसित हुआ साइक्लोन अर्नब के असर से बुधवार को दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे। रुक-रुककर दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा। 6.7 किमी प्रतिघंटा की गति से पूर्व दिशा से हवा चलती रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने साइक्लोन के असर से गुरुवार और शुक्रवार को भी बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में तीन डिग्री कमी आई। अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा। हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 95 प्रतिशत रही। वहीं सबौर समेत आसपास के इलाके में 6.7 मिलीमीटर बारिश हुई। बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि 24 सितंबर को उत्तर बिहार समेत पूर्व बिहार में जोरदार बारिश के आसार हैं। इस दौरान 50-60 किमी प्रतिघंटा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.