मुरादाबाद, जून 27 -- रोटरी क्लब मुरादाबाद नव्यम की ओर से शनिवार को फिट इंडिया-स्वस्थ भारत अभियान के तहत साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर पीलीकोठी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क से किया। इस दौरान रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए नितिन अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी काव्य सौरभ जैमिनी, असिस्टेंट गवर्नर एडवोकेट शर्मिताभ सिन्हा, रवि चौधरी मंत्री प्रतिनिधि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सहित अतिथि एवं रोटेरियन उपस्थित रहे। इस मौके पर नव्यम क्लब अध्यक्ष रो. सुनीता सिन्हा ने प्रतिभागियों से नियमित व्यायाम, साइकिल चलाने, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। वहीं साइक्लोथॉन का समापन कैरवी फोर्ट रिजॉर्ट किया गया,जहां समाजसेवी गुरविंदर सिंह, प्रदीप ...