बोकारो, मार्च 29 -- बोकारो। बीएसएल की ओर से आयोजित होने वाले साइक्लोथॉन को लेकर विभिन्न सड़कों पर आगामी 28 मार्च की मध्य रात्रि 12 बजे से 29 मार्च को सुबह 10 बजे तक विभिन्न सड़कों का आवागमन बंद रहेगा। क्योंकि इन सड़कों पर साइक्लोथॉन में शामिल होने वाले खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते रहेंगे। जिसमें केंद्रीय विद्यालय-1 से एम के एम स्टेडियम, सेक्टर 4 होते हुए एसआरयू मोड़ का दोनों लेन,गांधी चौक, सेक्टर 4 से पत्थरकट्टा चौक, सेक्टर 5 का दोनों लेन, पत्थरक‌ट्टा चोक, सेक्टर 5 से राम मंदिर चौक, सेक्टर 1 तक एक लेन, राम मंदिर चौक, सेक्टर 1 से राजेंद्र चौक तक एक लेन व राजेंद्र चौक से गांधी चौक तक का एक लेन पूरी तरह से बंद रहेगा। इस संबंध में नगरवासियों को सूचित किया गया है कि इस दौरान वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करें। सेल-बोकारो साइक्लोथॉन में भाग ल...