गिरडीह, नवम्बर 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड की 25वीं वर्षगांठ को गिरिडीह ने गुरुवार को साइक्लोथॉन (साईकिल रैली) निकाल कर सेलिब्रेट किया। जिला प्रशासन की ओर से भव्य साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। जिसका नेृतत्व डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने किया। यह रैली शहर के झंडा मैदान से निकलकर खंडोली पर्यटन स्थल तक निकाली गई। मौके पर डीडीसी स्मृता कुमारी, डीएफओ मनीष तिवारी, सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, निगम के उपनगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक आदि थे। अधिकारियों सहित लोगों ने साइकिल चलाकर झंडा मैदान से खंडोली पर्यटन स्थल और पुनः खंडोली से झंडा मैदान पहुंचे। साइकिल रैली में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीसी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के रुप में सेलिब्रेट किया जा रहा है। कहा कि साइकिल चलाने से न केवल प्रदूषण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.