चम्पावत, मार्च 16 -- चम्पावत। 36वीं वाहिनी आईटीबीपी कैम्प परिसर में कमांडेंट संजय कुमार के नेतृत्व में फिट इंडिया अभियान के तहत साइक्लिंग रन एंड वॉक कार्यक्रम हुआ। इसका मकसद जवानों को शारीरिक रूप से फिट एवं स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी सूबे सिंह, सहायक सेनानी मनमोहन सिंह, डॉ. एम फिलिफ गंगटे, अंकुर सहित 36वीं वाहिनी के हिमवीर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...