जमशेदपुर, मई 31 -- दक्षिण पूर्व रेलवे जोन हाई स्पीड ट्रेन (130 किलोमीटर प्रति घंटे) चलाने वाले लोको पायलट की टीम बना रहा है। टाटानगर समेत चक्रधरपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों के वरिष्ठ लोको पायलट की गार्डेनरीच में साइको जांच का अभियान शुरू हो गया है। रेलवे मनोवैज्ञानिक विभाग और अस्पतालों में अत्याधुनिक टेस्ट लैब बनाई गई है, जहां कंप्यूटर आधारित साइको जांच की जा रही है। इससे ट्रेन दुर्घटनाओं में कमी, सिग्नल पासिंग जैसी घटनाओं पर नियंत्रण और यात्रियों की सुरक्षा मजबूत होने की उम्मीद है। 110 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेन चलाने वाले लोको पायलट जांच पास करने के बाद ही हाई स्पीड ट्रेनों पर ड्यूटी दे सकेंगे। जानकारों के अनुसार, टाटानगर के पांच दर्जन समेत राउरकेला, झारसुगुड़ा और चक्रधरपुर लॉबी के कुल 130 से ज्यादा लोको पायलट की साइको जांच ह...