वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी। बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर के सामने सोमवार की शाम साइकिल हटाने को लेकर छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में विवाद हो गया। इससे नाराज छात्रों ने पहले मंदिर परिसर के पास धरना-प्रदर्शन किया। हालांकि समझाने पर छात्र वहां से हट गए लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ। देरशाम छात्रों ने बिरला-सी चौराहे पर धरना दिया। घटना के बाद छात्रों का प्रतिनिधिमंडल प्रॉक्टोरियल कार्यालय पहुंचा और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालकर संबंधित सुरक्षाकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगा। उनका आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने साइकिल हटाने के दौरान अनुचित व्यवहार किया, जिससे छात्रों में आक्रोश फैल गया। कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र वहां से निकलकर बिरला 'सी' चौराहे पर पहुंच गए और दोबारा धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। विवि प्रशासन के अधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.