साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पर निकले शिवभक्त विजय पहुंचे लाघला
बोकारो, अक्टूबर 25 -- साइकिल से देश के 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पर निकले शिवभक्त विजय मार्सेल शनिवार शाम चंदनकियारी के लाघला शिव मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर के पुजारी पंडित मथुरा प्रसाद पांडेय और स्थानीय ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। महाराष्ट्र के नासिक निवासी विजय अब तक 10 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुके हैं। उनकी यात्रा के अंतिम चरण में मल्लिकार्जुन और रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के दर्शन बाकी हैं। खेल शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त विजय ने बताया कि वे 16 फरवरी 2026 को घर से यात्रा पर निकले थे। उनका उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं में दृढ़ संकल्प की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ाने, सामाजिक एकता और गोसेवा पर भी जोर दिया। विजय प्रतिदिन सुबह नौ बजे साइकिल से निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.