साइकिल से हज यात्रा पर निकले सुल्तान मिर्जा का स्वागत
कन्नौज, मई 18 -- छिबरामऊ। बिहार से सऊदी अरब में हज यात्रा के लिए साइकिल से रवाना हुए सुल्तान मिर्जा के छिबरामऊ पहुंचने पर लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नगर के कमरान टी स्टॉल पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं तथा इत्र और सेंट के पैकेट भेंट किए गए। सुल्तान मिर्जा की इस अनोखी और धार्मिक यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया। मौजूद लोगों ने उनकी हिम्मत और जज्बे की सराहना करते हुए सुरक्षित यात्रा की दुआ की। इस मौके पर कमरान अहमद, रानू कुरैशी, उस्मान अहमद, शहफैज अहमद, चांद खान, फैसल अमन, लल्ला मंसूरी, अजीम कुरैशी, वसीम सिद्दीकी और अरहान खान सहित कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना सभी ने सुल्तान मिर्जा को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा को सफल होने की का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.