गोरखपुर, मार्च 10 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जंगल कौड़िया क्षेत्र के बनौली बाजार के पास मंगलवार को साइकिल से स्टंट कर रहे युवकों को बचाने के प्रयास में एक ऑटो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, मानीराम निवासी राजू चौहान ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वह जंगल कौड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सवारी छोड़कर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने आए युवकों को बचाने में उनका संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पोल से टकरा गया। हादसे में उन्हें सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आईं। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...