रुडकी, अप्रैल 2 -- रुड़की। तीन युवकों ने एक साइकिल पर रखा सामान चोरी कर लिया। घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिविल लांइस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव भंगेड़ी निवासी रवि कश्यप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन दिन पूर्व मलकपुर चुंगी पर आए थे। साइकिल खड़ी कर वह एक दुकान पर सामान लेने चले गए। कुछ देर बाद वापस आए तो साइकिल से थैला गायब था। जिसमें कुछ दस्तावेज रखे थे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए तो तीन युवक चोरी करते नजर आए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...