रुडकी, अप्रैल 1 -- रुड़की, संवाददाता। नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ ही डायट के प्राचार्य मैराज अहमद ने साइकिल से जाकर बुधवार को नगर क्षेत्र के विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति का जायजा लिया। साथ ही शिक्षकों की उपस्थिति भी देखी। उन्होंने अपने भ्रमण की शुरुआत राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या-18 से की। यहां उन्होंने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षण कार्य और परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रुड़की का भी निरीक्षण किया।वापसी में भी वह साइकिल से ही डायट परिसर लौटे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान शिक्षकों से संवाद कर नए सत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.