बलरामपुर, दिसम्बर 10 -- बलरामपुर। संवाददाता जिले में ग्राम पंचायत सचिवों का आन्दोलन लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में ऑनलाइन हाजिरी लागू किए जाने से पंचायत सचिव आक्रोशित है ।बुधवार को जिले के सभी विकस खंडों में सचिवों ने काली पट्टी बांधकर और साइकिलों से ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सचिवों का आरोप है कि विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों को भी जबरन पंचायत सचिवों पर डाल दिया गया है, जबकि फील्ड में बढ़ते ऐप और पोर्टलों की जटिलताओं के बीच काम करना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। जिले के तुलसीपुर, हर्रैया सतघरवा, महराजगंज तहराई, श्रीदत्तगंज, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग, सादुल्लाहनगर,सदर क्षेत्र समेत सभी ब्लॉकों में बुधवार को सचिवों ने साइकिल से ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर हक की आवाज को बुलंद किया।अध्यक्ष अमरनाथ राय, क...