मुरादाबाद, दिसम्बर 8 -- ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में आंदोलित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन के सदस्य सोमवार को साइकिल से फील्ड में निकले। संगठन ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है, जिसके तहत सत्याग्रह शुरू है। संगठन के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह और विनोद कुमार सागर ने बताया कि हमारा कार्य फील्ड में है, इसके लिए साइकिल से ड्यूटी क्षेत्र में जाने का निर्णय लिया गया है। यह सिलसिला 10 दिसंबर तक चलेगा, इसके बाद हम आंदोलन के क्रम में बदलाव करेंगे। 15 दिसंबर को हम विभाग द्वारा दिए गए संचार माध्यमों को उपयोग से बाहर कर देंगे। सरकार जब तक मांग नहीं मांगेगी, तब तक हम सत्याग्रह करते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.