एटा, दिसम्बर 2 -- लापता किशोर को नगर पुलिस ने बरामद कर लिया। साइकिल से घूमने के लिए निकल गया था। पुलिस सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए गाड़ी लेकर जा रही थी। इसी समय रास्ते में किशोर मिल गया और पुलिस ने घरवालों को सौंप दिया। किशोर के मिलने के बाद घरवालों ने राहत की सांस ली। शहर के मोहल्ला एमपीनगर निवासी किशोर प्रियांशु पुत्र तेजवीर सोमवार दोपहर को घर पर ताला लगाकर निकल गया। साइकिल लेकर घर से निकला था। पिता फिरोजाबाद में नौकरी करते हैं साथ ही मां शिक्षक है। घर पहुंचने पर बेटा के न मिलने पर नगर पुलिस को सूचना दी गई। सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। कैमरे में किशोर साइकिल से जाता हुआ दिखाई दिया। नगर पुलिस, स्पेशल टीमों ने किशोर की तलाश शुरू की। एसएचओ कोतवाली नगर प्रेमपाल सिंह ने बताया कि किशोर को देर रात जिला फिरोजाबाद के पचोखरा से बरामद कर लिया। साइकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.