साइकिल से निकला बालक नहीं पहुंचा घर
बहराइच, अप्रैल 5 -- जरवलरोड। जरवलरोड के ग्राम सभा पारा परशुरामपुर के मजरा दाताराम पुरवा निवासी 13 वर्षीय आदिल पुत्र यासीन बलरामपुर स्थित एक मदरसे का छात्र है। कुछ दिन पहले अपने घर आया था। सोमवार को वापस बलरामपुर जाना था। परिजनों ने बताया कि आदिल शनिवार शाम घर से साइकिल से निकला था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। जरवलरोड थाने में तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह बताया कि बालक की माता की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.