सुल्तानपुर, जनवरी 4 -- दोस्तपुर, संवाददाता बेथरा निवासी लाल बहादुर विश्वकर्मा(60) पुत्र हनुमान रविवार की शाम साइकिल से दवा लेने दोस्तपुर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वह दोस्तपुर चौराहे के समीप पहुंचे, अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई और वह सड़क किनारे रुक गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना एम्बुलेंस 108 को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक माना जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजन शव को घर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.