अलीगढ़, मार्च 28 -- अतरौली, संवाददाता। कोतवाली के गांव जिरौली धूमसिंह में रामघाट-कल्याण मार्ग पर टैक्टर ने एक साइकिल सवार किशोर को रौंद दिया। पहिए से कुचल जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव जिरौली धूमसिंह निवासी विशाल 16 वर्ष पुत्र तेजवीर सिंह शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे साइकिल द्वारा डीजल लेने पैटोल पंप पर जा रहा था। तभी रामघाट कल्याण मार्ग पर ओमवीर ढाबा के सामने युवक को टैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे पहिया उसके सिर के ऊपर से उतर जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों में हादसे की सूचना के बाद कोहराम मच गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। विशाल पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। तेजवीर सिंह ...