निज संवाददाता, जनवरी 15 -- बिहार के गयाजी जिले से मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के गहरपुर गांव में एक शख्स की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गहरपुर निवासी मधेश पासवान के रूप में हुई है। उम्र 55 साल थी। बताया जा रहा है कि साइकिल से टक्कर लगने पर उसका कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद 20-25 लोगों ने उसे बेरहमी से पिटाई कर मार डाला। हत्याकांड के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने टिकारी अनुमंडल अस्पताल के बाहर गुरुवार को करीब डेढ़ घंटे सड़क जाम कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वह भी बेबस नजर आई। हंगामे के चलते मृतक के परिजन और पुलिस में खींचतान भी हुई। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- गयाजी में पहले रिसॉर्ट पर फायरिंग और पथराव, फिर संचालक के घर गोलियां दागीं बिहार के गयाजी ज...