लखीमपुरखीरी, मई 30 -- रमियाबेहड़,संवाददाता। धौरहरा- ढखेरवा मार्ग पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के लालजीपुरवा गांव के निकट हुआ। जहां एक तेज रफ्तार बाइक साइकिल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और साइकिल सवार दूर जा गिरे। दुर्घटना में मालती (70) व रामलखन (50) निवासी चमारनपुरवा, भकुराहिया गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक सवार प्रदीप (35) व उनकी पत्नी रीना (28) निवासी अमेठी धौरहरा को भी गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा एवं उपनिरीक्षक अरुण तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- साइकिल से टकराए बाइक दंपति, चार गंभीर घायल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्...