साइकिल से टकराई बाइक, तीन घायल
पीलीभीत, मार्च 30 -- पूरनपुर। जनपद शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव नभीची के रहने वाले पवन किसी काम से पूरनपुर आए थे। रविवार को वह बाइक से वापस घर जा रहे थे। उनके साथ भाभी शिल्पी पत्नी शिवम और तीन वर्षीय भतीजा अयांश भी बाइक पर बैठे हुए थे। मैगलगंज हाइवे पर घाटमपुर में पवन की बाइक साइकिल से टकरा गई। इससे बालक सहित तीनों लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.