रामगढ़, दिसम्बर 28 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। साइकिल से झारखंड के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर रहे युवक अभिषेक कुमार का रविवार शाम भदानीनगर के मतकामा चौक पर स्थानीय ग्रामीणों व युवाओं ने भव्य स्वागत कर सम्मानित किया। अभिषेक कुमार रामगढ़ जिला के चैनपुर नवाडीह का रहने वाला है और साइकिल से झारखंड के सभी जिलों की यात्रा पर निकले हैं। बताया गया कि अभिषेक अब तक झारखंड के 17 जिलों की यात्रा पूरी कर चुके हैं। उन्होंने अपनी साइकिल यात्रा की शुरुआत झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर हजारीबाग से की थी। साइकिल यात्रा करते हुए उन्हें अब तक 48 दिन हो चुके हैं। भुरकुंडा पहुंचने के बाद वे रामगढ़ होते लोहरदगा के लिए रवाना हुए। अभिषेक ने बताया कि इससे पहले भी वे साइकिल से मां वैष्णो देवी और केदारनाथ की यात्रा कर चुके हैं। उनका उद्देश्य झारखंड की प्राकृतिक सुंदरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.