बिहारशरीफ, मई 9 -- परवलपुर वापस लौटने पर लोगों ने किया भव्य स्वागत फोटो : परवलपुर यात्रा-परवलपुर में शनिवार को साइकिल से चार धाम की यात्रा कर वापस लौटे बीकू का स्वागत करते लोग। परवलपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के अस्तुपुर गांव निवासी बीकू कुमार ने साइकिल से चार धाम और 12 ज्योर्तिलिंगों की यात्रा पूरी कर ली है। करीब सात महीने तक देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कर वह शनिवार को वापस लौटा। परवलपुर में लोगों ने उसका भव्य स्वागत किया है। वह दो नवंबर 2025 को यात्रा के लिए घर से निकला था। इस दौरान उसने बद्रीनाथ, केदारनाथ, जगन्नाथपुरी, द्वारका व ज्योर्तिलिंगों के दर्शन किये। वापस लौटने पर सैकड़ों लोगों ने फूल-मालाओं से उसका स्वागत किया। जगह-जगह पर लोगों ने उसे रोककर उसके साहस की प्रशंसा की। मई पंचायत के मुखिया सोनू कुमार उर्फ रवि रौशन ने अंग...