महाराजगंज, फरवरी 23 -- पनियरा, हिन्दुस्तान संवाद। पनियरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पनियरा के शीतलपुर में रविवार की शाम हिना (18) पुत्री इमरान ट्रक की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए पीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। कमासिन खुर्द निवासिनी हिना पनियरा में किसी दुकान पर काम करती है। वहां से शाम को साइकिल से अपने घर जा रही थी। परतावल-पनियरा मार्ग पर शीतलपुर के पास इलाहाबाद की तरफ जाने वाली सड़क पर वह मुड़ी कि सामने से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। वह छिड़क कर दूर जा गिरी और उसकी साइकिल ट्रक के नीचे आ गई। घबराया ट्रक चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। लोगों ने पीछा घर कस्बे के दुर्गा मंदिर चौराहे पर पकड़ लिया और साइकिल को ट्रक के नीचे से निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.