बांका, मई 21 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के तीनडोभा गांव में गुरुवार को साईकिल से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। जख्मी गांव के खीरो यादव का पुत्र मनोज यादव (36) बताया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक गुरुवार को घर के पास साइकिल से घूम रहा था। इसी दौरान अचानक साइकिल असंतुलित हो गई, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ बिनोद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। यह भी पढ़ें- सिमरा पुल पर बाइक से गिरकर व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी, भागलपुर रेफर यह भी पढ़ें- बिन्द में बाइक पलटने से युवक जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...