संतकबीरनगर, मई 30 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनी कला में साइकिल से गिरकर घायल हुए एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में ग्रामीण इलाज छोड़ झाड़-फूंक के चक्कर में युवक की मौत होने का दावा कर रहे हैं। जबकि परिजन मौत स्वाभाविक होने की बात कह रहे हैं। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है।महुली थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया निवासी 25 वर्षीय वर्षीय बेचन पुत्र हरिश्चंद्र पिछले कई वर्षों से क्षेत्र के ही ग्राम जमुनी कला में अस्थायी रूप से रह रहा था। करीब सात दिन पूर्व वह साइकिल से मोलनापुर बाजार गया था। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत घर लौटते समय रास्ते में साइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद परिजन उसे पास के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। प्राथमिक उपचार...