साइकिल से गिरकर घायल राजमिस्त्री की मौत
हमीरपुर, जून 11 -- बिवांर, संवाददाता। मजदूरी करके साइकिल से घर वापस आ रहा राजमिस्त्री सड़क पर गिरकर घायल हो गया था। परिजनों ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दौरान इलाज उसकी मौत हो गई। कस्बा बिवांर के कुम्हर गड्ढा मोहाल का साठ वर्षीय शिवरतन राजमिस्त्री का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार को काम करके वापस अपनी साइकिल से घर आ रहा था। तभी साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे राजमिस्त्री के सीने में गंभीर चोट आ गई। सूचना पर परिजन आनन फानन में निजी चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर बुधवार शाम इलाज के दौरान राजमिस्त्री की मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतक अपने पीछे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.