साइकिल से गांव-गांव पहुंचे भाजपा प्रदेश मंत्री
हाथरस, जुलाई 20 -- सासनी। भाजपा के प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा ने रविवार को साइकिल से ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। यात्रा की शुरुआत उन्होंने हनुमान चौकी स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद की। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता ई-रिक्शा और अन्य वाहनों से चलते रहे। साइकिल यात्रा के दौरान प्रदेश मंत्री का नगला रूद, सुसायत, लढौता और रुदायन सहित विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। नगला रूद में राजीव शर्मा, सुसायत के पंचायत भवन में अरविंद तोमर तथा लढौता में हरेंद्र उर्फ भूरा मास्टर ने उनका अभिनंदन किया। सुसायत में प्रदेश मंत्री ने वृक्षारोपण भी किया। यह भी पढ़ें- फिट इंडिया मिशन के तहत संडे ऑन साइकिल अभियान में जुटा स्टॉफ रुदायन में यात्रा के दौरान ग्रामीणों को संबोधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.