साइकिल से खाटू श्याम यात्रा पर निकला श्रद्धालु
इटावा औरैया, मई 9 -- भरथना। औरैया के पाता गांव निवासी 22 वर्षीय धर्मवीर साइकिल से खाटू श्याम यात्रा पर निकल पड़े हैं। करीब 550 किलोमीटर का सफर तय कर वह बाबा श्याम के दरबार में शीश झुकाएंगे। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे धर्मवीर अपनी साइकिल पर बाबा श्याम के नाम की पताका लगाए भरथना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि अचानक उनके मन में बाबा श्याम के दर्शन का विचार आया और उन्होंने बिना ज्यादा तैयारी किए साइकिल उठाई और यात्रा पर निकल पड़े। धर्मवीर ने बताया कि वह शनिवार सुबह करीब दस बजे अपने गांव से निकले थे और अनुमान है कि करीब पांच से छह दिनों में खाटू श्याम पहुंच जाएंगे। यह भी पढ़ें- साइकिल से चारधाम व 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा कर वापस लौटने बीकू का हुआ भव्य स्वागत उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरी तरह बाबा श्याम की कृपा और आशीर्वाद पर आधारित है। यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.