लखीमपुरखीरी, मई 25 -- सोमवार को नो व्हीकल डे पर जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार साइकिल से कलेक्ट्रेट पहुंचे। विभाग के कई अन्य कर्मचारी भी उनके साथ साइकिल से दफ्तर पहुंचे। मनीष ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत को कम करने के लिए सभी को छोटी दूरी के लिए साइकिल का उपयोग करना चाहिए। सरकार पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत को लेकर लगातार अभियान चला रही है, लेकिन लोग स्वयं जागरूक नहीं होंगे तो इसका असर सीमित रहेगा। साइकिल चलाने से जहां प्रदूषण कम होगा, वहीं स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं: पूर्व डीआईजी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...