नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। ईंधन बचाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से की गई अपील का असर शुक्रवार को दिल्ली सरकार के मंत्रियों पर भी देखने को मिला। दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह शुक्रवार को बैटरी चालित साइकिल से एनडीएमसी के कार्यक्रम में पहुंचे। उनके घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित एनडीएमसी कार्यालय से वापस भी वह साइकिल से ही लौटे। वहीं, पर्यटन मंत्री शुक्रवार को इलेक्ट्रिक कार से दिल्ली सचिवालय पहुंचे। प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली के नागरिकों से अनुरोध किया कि जहां संभव हो वर्क-फ्रॉम-होम अपनाएं और मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें, ताकि ईंधन की खपत कम हो और ट्रैफिक का दबाव भी घटे। यह भी पढ़ें- साइकिल से एनडीएमसी कार्यक्रम में पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने क...